{"_id":"578faf434f1c1b1a7fc4c06e","slug":"newspaper-will-publish-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा के आश्वासन पर कश्मीर में अखबारों का प्रकाशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा के आश्वासन पर कश्मीर में अखबारों का प्रकाशन शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में ठप पड़ा स्थानीय अखबारों का प्रकाशन आज से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अखबारों के संपादकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मीडिया पर पाबंदी को संवादहीनता की उपज बताते हुए खेद भी जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र का अनिवार्य चौथा स्तंभ है जिस पर कई जिम्मेदारियां है। बुधवार की दोपहर बैठक के दौरान उन्होंने कहा अखबारों के प्रकाशन पर सरकार की ओर से पाबंदी की कोई मंशा नहीं थी।
इसके बावजूद जो हुआ वो संवादहीनता की वजह से हुआ, जो खेदजनक है। संपादकों के प्रतिनिधिमंडल से बतौर सूचना मंत्री मुखातिब महबूबा ने कहा पत्रकारों सहित स्टाफ सदस्यों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
वे बिना रोक टोक के अपनी पेशेवर ड्यूटी का निर्वाह कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के लिए उसकी विश्वसनीयता ही सबसे बड़ी संपत्ति है। बैठक में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी मौजूद थे।