फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   newspaper will publish from tomorrow

महबूबा के आश्वासन पर कश्मीर में अखबारों का प्रकाशन शुरू

Thu, 21 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 21 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
newspaper will publish from tomorrow
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में ठप पड़ा स्थानीय अखबारों का प्रकाशन आज से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अखबारों के संपादकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मीडिया पर पाबंदी को संवादहीनता की उपज बताते हुए खेद भी जताया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र का अनिवार्य चौथा स्तंभ है जिस पर कई जिम्मेदारियां है। बुधवार की दोपहर बैठक के दौरान उन्होंने कहा अखबारों के प्रकाशन पर सरकार की ओर से पाबंदी की कोई मंशा नहीं थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद जो हुआ वो संवादहीनता की वजह से हुआ, जो खेदजनक है। संपादकों के प्रतिनिधिमंडल से बतौर सूचना मंत्री मुखातिब महबूबा ने कहा पत्रकारों सहित स्टाफ सदस्यों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे बिना रोक टोक के अपनी पेशेवर ड्यूटी का निर्वाह कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के लिए उसकी विश्वसनीयता ही सबसे बड़ी संपत्ति है। बैठक में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed