फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on 1965 india pakistan's war

उस दिन सीजफायर नहीं होता, तो लाहौर भारत में होता

Mon, 21 Sep 2015 10:25 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
news story on 1965 india pakistan's war

1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान यदि दो दिनों तक सीजफायर नहीं होता, तो भारतीय सेना लाहौर और सियालकोट पर कब्जा कर लेती। हमारे जवान पाकिस्तान की सीमा में 18 किलोमीटर तक अंदर घुस गए थे।

विज्ञापन


युद्ध के बारे में सेवानिवृत्त सूबेदार इंद्रजीत बताते हैं कि उनकी पलटन(9 जैकलाई) डिगसेई शिमला हिमाचल प्रदेश में थी। जैसे ही युद्ध शुरू हुआ, उन्हें आदेश मिला कि बाघा बार्डर पहुंचना है।
विज्ञापन


इसके बाद साजो सामान के साथ सभी रवाना हो गए। रातों रात बाघा बार्डर पहुंचे, जहां आदेश मिला कि अपनी पलटन के साथ पाक सेना पर धावा बोलते हुए आगे बढ़ें। इसके बाद किसी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि दो दिनों के लिए सीजफायर नहीं होता

news story on 1965 india pakistan's war

पाक सेना के टैंक भी उनकी कंपनी की ओर बढ़ रहे थे। इस बीच पाक सेना ने एक कंपनी को घेरे में ले लिया। इंद्रजीत सिंह के अनुसार जैसे ही उन्हें इसका पता चला, दूसरी ओर से मिग 58 गनों से गोलीबारी शुरू कर दी।

इस बीच हमारी वायु सेना ने भी बमबारी शुरू कर दी। कुछ देर के लिए हम थोड़ा पीछे हटे थे, लेकिन अधिकारियों के आदेश पर पाक सैनिकों के दांत फिर से खट्टे करने शुरू कर दिए। इसके बाद बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़ते रहे।

एक दिन और एक रात में पाक सैनिकों को 18 किलोमीटर पीछे धकेलने में सफल रहे। इसी बीच पाक वायु सेना ने मोर्टार कंपनी पर बम बरसाने शुरू कर दिए। इसमें हमारी पलटन के 79 जवान शहीद हो गए। इंद्रजीत के अनुसार यदि दो दिनों के लिए सीजफायर नहीं होता, तो हमने लाहौर और सियालकोट पर कब्जा कर लेना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed