फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   News of Honesty in Jammu

Jammu News: महिला के गुम हुए 18 तोले के आभूषण पुलिस ने एक घंटे में बरामद कर लौटाए

विज्ञापन
News of Honesty in Jammu
जम्मू। नवाबाद पुलिस ने महिला के खोए हुए 18 तोला सोने के गहने एक घंटे में बरामद कर लौटाने का दावा किया है। मामला गत दिवस का है। जानीपुर की रहने वाली आशा परिहार प्रीत नगर से ज्यूल जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थी। उसमें अन्य सवारियां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

कुछ ही समय में महिला ज्यूल चौक पहुंची तो मोबाइल निकालने के लिए हाथ में पकड़े बैग में अपना पर्स टटोलने लगी, जिसमें उसका मोबाइल रखा हुआ था। परंतु उसमें पर्स नहीं मिला। पर्स में मोबाइल के अलावा 18 तोला सोना के आभूषण भी थे।
विज्ञापन

पर्स को ना पाकर महिला घबरा गई और आसपास खोजने लगी। तब तक ई-रिक्शा वहां से जा चुका था। आननफानन में महिला ने नवाबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। महिला को संदेह था कि ई-रिक्शा में ही किसी ने उसका पर्स चुरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले ताकि ई-रिक्शा की पहचान हो पाए। पुलिस के अनुसार आशा परिहार को ई-रिक्शा का नंबर भी नहीं पता था। पुलिस का कहना है कि महज एक घंटे के अंदर ही ई-रिक्शा का पता लगा लिया गया। नानक नगर इलाके से उक्त ई-रिक्शा को पहचान कर ढूंढ लिया गया। इसके बाद महिला का पर्स भी मिल गया।
पुलिस ने इस बात कि पुष्टि की है कि शिकायतकर्ता महिला का पर्स चोरी नहीं हुआ था, बल्कि ई-रिक्शा में रह गया था, जिसे रिक्शा चालक ने अपने पास सुरक्षित रखा था। पुलिस के पहुंचते ही उसने पर्स सामान सहित पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने पर्स महिला को लौटा दिया।


नशीले पदार्थ और 2.75 लाख की नकदी के साथ एक गिरफ्तार
जम्मू। बाहू फोर्ट पुलिस ने पांच नशीले पदार्थ और 2.75 लाख की नकदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान पुलिस ने नरवाल इलाके में एक संदिग्ध को शक के आधार पर रोका था। आरोपी की पहचान जॉनी कुमार के रूप में हुई है। वह राजीव नगर नरवाल का रहने वाला है। बाहू फोर्ट पुलिस स्टेशन ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed