फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news for farmer

Jammu News: सौर ऊर्जा पंप लगाएं, 80 फीसदी सब्सिडी पाएं

विज्ञापन
news for farmer
मीरां साहिब की पंचायत त्रेवा में किसानों को जागरूक करते डीसी सचिन कुमार वैश्य फोटो - सूचना विभा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। किसानों को हरित ऊर्जा अपनाने व प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को मीरां साहिब की पंचायत त्रेवा में शिविर लगाया गया। इसमें डीसी सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि सरकार जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी के माध्यम से सौर ऊर्जा पंपों की स्थापना के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।

डीसी ने कहा कि सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप न केवल हरित ऊर्जा के प्रसार में योगदान करते हैं, बल्कि बिजली की कमी के दौरान भी निर्बाध रूप से काम करते हैं। इस पहल के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने की क्षमता कार्यक्रम में महत्व की एक अतिरिक्त परत जोड़ती है। दिन भर चले इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई गई। सौर जल पंपों में विशेषज्ञता रखने वाले सूचीबद्ध विक्रेता उनके संचालन के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मौजूद रहे। जागरूकता सत्र में क्षेत्रीय अधिकारी जेएकेईडीए दीपक शर्मा ने एसडीएम जम्मू दक्षिण अतुल दत्त शर्मा की उपस्थिति में किया। शिविर में त्रेवा और आसपास की पंचायतों के पंचायती राज संस्थानों, जनता की भागीदारी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed