{"_id":"570cf8234f1c1b5f784a6ad0","slug":"new-train-between-gorkhpur-to-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से जम्मू के लिए नई ट्रेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से जम्मू के लिए नई ट्रेन शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ रही रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नार्दन रेलवे ने जम्मू के लिए एक और नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने को मंजूरी दी है।
यह ट्रेन मंगलवार को गोरखपुर से जम्मू के लिए हुई है और वीरवार को जम्मू से गोरखपुर के लिए चलेगी। जब से स्कूलों में परीक्षाएं खत्म हुई हैं और गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हैं, तब से जम्मू पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
पिछले कुछ दिनों में रेलवे ने जम्मू के लिए नौ नई ट्रेनें चलानी शुरू कर दी है तो अब दसवीं ट्रेन को भी चलाना शुरू कर दिया है। दसवीं ट्रेन 12 अप्रैल मंगलवार को रात 10:55 पर रवाना की गई और यह बुधवार रात करीब दस बजे जम्मू पहुंचेगी और फिर वीरवार सुबह 4:10 पर जम्मू से गोरखपुर के लिए रवाना होगी और शनिवार सुबह पौने 12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर और जनरल कोच लगाए हैं। जिस प्रकार यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है आने वाले दिनों में रेलवे और भी नई ट्रेनें चला सकता है।