फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New criminal laws will be taught in the state's schools

Jammu News: प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे नए आपराधिक कानून

विज्ञापन
New criminal laws will be taught in the state's schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता 2023 (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (बीएसए), अब प्रदेश के विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को देश के नए कानूनी ढांचे से परिचित कराना और उन्हें एक जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित करना है।

जम्मू-कश्मीर के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को इस विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत छात्रों के बीच संवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता जैसी शैक्षणिक गतिविधियां की जाएंगी जिससे वे कानूनों की मूल अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
विज्ञापन


इन नए विषयों को प्रभावी रूप से पढ़ाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को इन संहिताओं के लिए विशेष शैक्षणिक मॉड्यूल तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। आने वाले समय में यह मॉड्यूल एनसीईआरटी की वेबसाइट के साथ-साथ राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी पर भी डिजिटल रूप में सुलभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नए पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को भारत की न्याय प्रणाली, नागरिक अधिकारों, सुरक्षा प्रक्रियाओं और साक्ष्य की प्रक्रिया से जुड़े मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल न केवल विधि विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देगी, बल्कि सभी छात्रों को संवैधानिक जागरूकता की दिशा में एक ठोस आधार भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed