{"_id":"571677ea4f1c1bcf428b4709","slug":"new-bus-service-for-womens","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में महिलाओं के लिए शुरू हुई विशेष बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में महिलाओं के लिए शुरू हुई विशेष बस सेवा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नई बस सेवा शुरू होने से महिलाएं खुश
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर में मंगलवार से महिलाओं के लिए विशेष बस सर्विस की शुरुआत हुई। श्रीनगर के जिला उपायुक्त फारूक लोन ने हरी झंडी दिखते हुए पहली बस को रवाना किया।
इस अवसर पर एसएसपी ट्रैफिक (श्रीनगर) मक़सूद-उल-ज़मां भी मौजूद थे। उपायुक्त लोन ने बताया कि बस सर्विस को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य स्कूल, कालेज जाने वाली छात्राओं के अलावा महिलाओं को ओवर लोड कामर्शियल वाहन से राहत देना है। यह सर्विस रोज़ाना सुबह 8 से शाम 6 बजे तक एसआरटीसी और प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स द्वारा चलाई जाएगी।
लोन के अनुसार लाल चौक-हज़रतबल, लाल चौक-सोवरा, लाल चौक-नौगाम रेलवे स्टेशन जैसे मुख्त रूट के अलावा अन्य मार्गों पर भी यह सर्विस चलाई जाएगी। लोन ने कहा कि हर घंटे के बाद यह सर्विस चलेगी और आरटीओ कश्मीर समेत जनरल मैनेजर (एसआरटीसी) इसे मॉनिटर करेंगे।
एसएसपी ट्रैफिक मक़सूद-उल-ज़मां ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी इस सर्विस पर नज़र रखी जाएगी ताकि इसका सही ढंग से संचालन हो पाए। महिला बस सर्विस के शुरू होने से महिलाएं काफी खुश दिखी।
विज्ञापन
उनका कहना था कि काफी समय से इसकी जरूरत थी। उन्होंने प्रशासन के उठाए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी लाभ पहुंचेगा। लेकिन साथ ही उन्होंने इस सर्विस में समय के साथ बढ़ोतरी लाने का भी सुझाव दिया।