{"_id":"606410064763fc73933e277a","slug":"new-born-baby-found-in-nallah-animals-bite-the-baby-badly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नाले में पड़े नवजात को जानवरों ने कई जगहों पर काटा, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नाले में पड़े नवजात को जानवरों ने कई जगहों पर काटा, अस्पताल में हुई मौत
Wed, 31 Mar 2021 11:30 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधाधारी मंदिर के पास गली में एक नवजात बरामद हुआ। उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को कुछ दुकानदारों ने मंदिर से सटे नाले में नौ बजे नवजात को पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए स्थानीय लोग सरकारी अस्पताल ले गए। नवजात कपडे़ में लिपटा हुआ था और उसके चेहरे को किसी जानवर के नोचने के कारण आंख और नाक का कुछ हिस्सा गायब था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डोडा के गुंडना इलाके से मिलीं जिलेटिन की 78छड़ें, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
माना जा रहा है नवजात को रात के समय ही नाले में रखा गया होगा। लोगों को लावारिस नवजात मिलने की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ लग गई। कहा कि ऐसी घटना से इंसानियत शर्मसार होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर हालत में एसजीएम अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया नवजात शिशु के चेहरे पर किसी जानवर कटने के निशान हैं।
विज्ञापन