Amarnath Yatra: दो साल बाद होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन, जानिए खास बातें
भूस्खलन वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की जाएंगी। सुरक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। यात्रियों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा प्रदान करने के उचित प्रयास किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल बाद होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन इस बार जोर शोर से तैयारियों में जुट गया है। यात्रा मार्ग पर भूस्खलन वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की जाएंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीमें स्थापित होंगी, जो मार्ग बंद होने पर सेवाएं देंगी।
सुरक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। बुधवार को दोनों संभागों के मंडलायुक्तों ने सरकारी अमले को हिदायतें जारी कीं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थायी शौचालय स्थापित होंगे। मंडलायुक्त ने वर्ष 2019 यात्रा में आई खामियों का प्राथमिकता पर समाधान करके बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के निर्देश दिए। वहीं, मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने अधिकारियों को आवास स्थलों की पहचान करने के साथ समय पर सफाई अभियान शुरू करने को कहा।
यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान
उन्होंने उपायुक्त कठुआ को लखनपुर में एक स्वागत केंद्र, चिकित्सा केंद्र, नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ रुकने के लिए उपयुक्त स्थल, लंगर स्थल, वाटर कूलर की स्थापना, बिजली आपूर्ति और स्वच्छता इकाइयों का निर्माण करने को कहा। उपायुक्त रामबन को अलग अलग स्थानों पर पड़ाव स्थल, लंगर स्थल आदि की पहचान करने को कहा गया। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू की सड़क को दुरुस्त बनाने को कहा गया।
यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज
हेलिकॉप्टर सेवा, यात्रियों को मिलेगा बेहतर मोबाइल नेटवर्क
बालटाल से पवित्र गुफा तक की सड़क से दूरी 9.4 और पहलगाम से गुफा तक 28.2 किमी. दूरी है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बालटाल से हेलिकॉप्टर सेवा से एक ही दिन में दर्शन करके लौट भी जाते हैं। पहले हेलीकाप्टर को पवित्र गुफा से कुछ ही दूरी पर उतारा जाता था, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद पवित्र गुफा में शिवलिंग को लंबे समय तक रखने के उद्देश्य से अब पंजतरणी में हेलिकॉप्टर को उतारा जाता है, यह पवित्र गुफा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir News: सीआईडी पर महबूबा मुफ्ती का गंभीर आरोप, दिल्ली में बैरिकेडिंग पर कही ये बात
इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा प्रदान करने के उचित प्रयास किए जाएंगे। हालांकि वर्तमान में प्रदेश के 18 जिलों में 2 जी इंटरनेट सेवा ही बहाल है। इसके साथ यात्रियों को पीएफ हट आवास, उचित शौचालय सुविधा, स्वास्थ्य देखभाल, एलईडी लाइट्स, प्रभावी पीएएस प्रणाली, पार्किंग सुविधा, प्रीपेड सेवाएं, पंजीकरण केंद्र, बेहतर आवास व्यवस्था मिलेगी। शैतानी नाले पर स्थायी शौचालय सुविधा के सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण का काम यात्रा से पहले पूरा कर लिया जाएगा।