फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti allegation against CID and statement on kisan andolan

Jammu Kashmir News: सीआईडी पर महबूबा मुफ्ती का गंभीर आरोप, दिल्ली में बैरिकेडिंग पर कही ये बात

Thu, 04 Feb 2021 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Feb 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti allegation against CID and statement on kisan andolan
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सीआईडी विंग अब कश्मीरियों को आतंकित करने और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिल चुकी है।

विज्ञापन


महबूबा ने एक ट्वीट में कहा कि पीडीपी नेता वहीद उर रहमान पारा के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहने के बाद सीआईडी ने एसआईटी प्रमुख को बदल दिया क्योंकि उन्होंने पारा पर थोपे गए आरोपों को साबित करने में एक सहयोगी होने से इनकार कर दिया। ट्वीट में लिखा कि जम्मू-कश्मीर सीआईडी उन केंद्रीय एजेंसियों की सूची में शामिल हो गई है जो कश्मीरियों को आतंकित करने और उन्हें झूठा फंसाने का काम करती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने यह भी कहा कि वहीद को इन बेबुनियाद आरोपों को स्वीकारने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थापित किये गए ऐसे संस्थान इन कपटपूर्ण जांचों में शामिल होने से अपनी प्रतिष्ठा खो रहे हैं।

दिल्ली में बैरिकेडिंग लगाने पर कही ये बात

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस द्वारा बहुस्तरीय बेरिकेडिंग लगाने की आलोचना की। महबूबा ने कहा कि किसान विरोध स्थलों के आसपास तारों और खाइयों ने सभी को चौंका दिया है, यह दृश्य कश्मीर के लोगों के लिए बहुत परिचित है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसानों के दर्द और अपमान को समझती हैं और उनके साथ खड़ी हैं।  


यह भी पढ़ेंः Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed