फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NC legislators stage walk out, Er Rasheed marshalled out of Assembly

J&K विधानसभा में बजट के दौरान हंगामा, महिलाओं को महबूबा की सौगात

Mon, 30 May 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 30 May 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
NC legislators stage walk out, Er Rasheed marshalled out of Assembly
j&K assembly - फोटो : Amar Ujala

जम्मू कश्मीर के वित्तमंत्री डॉ हसीब द्राबू ने विधानसभा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार का दूसरा बजट आज पेश किया। वहीं यह मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पहला बजट है। पिछले बजट के दौरान उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री थे।

विज्ञापन


विपक्षी दलों नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) एवं कांग्रेस के सदस्यों समेत निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद विधानसभा अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए, जिससे वित्तमंत्री के बजट भाषण में अवरोध उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन


निर्दलीय सदस्य इंजीनियर राशिद हदवाड़ा हत्याकांड की रिपोर्ट को सदन में पेश किये जाने की माँग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने और वित्तमंत्री को बजट भाषण जारी रखने देने का बार-बार आग्रह किया, लेकिन राशिद ने उनके आग्रह को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के आदेश पर मार्शल इंजीनियर राशिद को सदन से बाहर ले गए। इसके तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कांफ्रेंस(एनसी) के विधायक भी सदन से बाहर चले गए।

NC legislators stage walk out, Er Rasheed marshalled out of Assembly
j&K assembly - फोटो : ANI

महबूबा मुफ्ती ने अपने पहले बजट में महिलाओं के सौगात का पिटारा खोल दिया है। आज वित्तमंत्री डॉ हसीब द्राबू राज्य की महिलाओं के कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

1- राज्य सरकार की ओर से राज्य के 12वीं तक के सभी स्कूलों में लड़कियों की फीस को माफ किया गया।

2- औद्योगिक रूप से पिछड़े राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में महिला उद्यमियों के लिए 10 प्रतिशत के आरक्षण की घोषणा।

3- महिला उद्यमियों के लिए औद्योगिक भूमि के आरक्षित कोटे की घोषणा।

4- श्रीनगर में महिला के लिए बस सेवा के लिए 5 करोड़ की राशि का प्रवधान।

5- उधमपुर, कठुआ, कुपवाड़ा, पुलवामा में चार नए महिला थानों की घोषणा।

5- राज्य में सरकारी अस्पतालों में महिलाओं के लिए अलग से शौचालयों की घोषणा। ऐसा कदम उठाने वाला जम्मू कश्मीर देश का पहला राज्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed