{"_id":"625346bdff82d72ea244f31a","slug":"navratr-jammu-city-news-jmu257531596","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाई के मंदिरों में दिनभर मां सिद्धिदात्री के लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाई के मंदिरों में दिनभर मां सिद्धिदात्री के लगे जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रामनवमी पर कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्र के पर्व का समापन हो गया। नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने प्रदेश सहित परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना की। महामाई के मंदिरों में दिनभर मां के दर्शन के लिए भक्तों लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, साख का विजर्सन के दौरान सूर्य पुत्री तवी के किनारे मेले जैसा माहौल रहा।
कोरोना महामारी के दो साल बाद बिना पाबंदी के नवरात्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। धार्मिक उत्सव के अंतिम दिन रामनवमी पर शहर भगवान राम के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न बाजारों में भंडारों का आयोजन किया गया। वहीं मां भगवती और श्री राम के मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन होता रहा है। नौ दिनों तक उगाई गई साख का रीति रिवाज के साथ विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कंजक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद जलस्त्रोतों में साख विसर्जित की।
दिनभर मां की महिमा से गूंजते रहे मंदिर
रामनवमी पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का बावे वाली माता के दरबार में पहुंचना शुरू हो गया था। माता कोल कंडोली, नगरोटा और महामाया मंदिर में भी भक्तों का जमवाड़ा रहा। इसके साथ ही भगवान श्रीराम के मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना होती रही। धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से रघुनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
धूमधाम से निकली गई भव्य रथयात्रा
रामनवमी पर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों राम भक्तों हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा शहर प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। कोविड के कारण दो साल से रथयात्रा का आयोजन नहीं हो पाया था। ऐसे में इस बार भव्य रूप में रथयात्रा निकाली गई। रामनवमी पर ट्रस्ट की ओर से आयोजित रथ यात्रा में पहले पूजा-अर्चना की गई, जिसमें मंडलायुक्त जम्मू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। रथयात्रा रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई। जो रेजीडेंसी रोड, राजेंद्र बाजार, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबुतरा, पंजतीर्थी, मुबारक मंडी, पक्का डंगा, मोती बाजार और राज तिलक रोड से होते हुए रघुनाथ मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा शहर भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा है। रथ यात्रा में सनातन धर्म सभा और धार्मिक युवा मंडल का भी सहयोग रहा। शोभा मूर्ति पूजन में विक्रमादित्य मुख्य प्रार्थी थे, जबकि रथ पूजन एवं ध्वजारोहण कुमार आजतशत्रु सिंह ने किया।
स्वयंसेवियों ने तवी से उठाया कचरा
साख विसर्जन के मौके पर जहां तवी किनारे भक्तों का तांता लगा रहा है वहीं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और संगठनों के सदस्यों ने कचरा इकत्र करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया। जम्मू विवि के पर्यावरण विभाग, महिला कॉलेज परेड, क्लस्टर विवि के अधीन कॉलेजों के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक, लाइव फॉर अदर्स बिंग हेल्पफुल एनजीओ और प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य लोगों को जागरूक करते नजर आए। इस दौरान सदस्यों ने रविवार को दो चरणों में लोगों से साख विसर्जित करवाई। लाइव फॉर अदर्स विंग के अध्यक्ष विवेक परिहार ने बताया कि चार-पांच साल से विभिन्न समितियां और एनजीओ के सहयोग से लोगों को जल प्रदूषण के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस बार तवी में कम पॉलिथीन मिला है। नालियों के गंदे पानी की अलग से व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए सरकार को ठोस नीति अपनानी होगी, तभी सूर्य पुत्री प्रदूषण मुक्त हो सकेगी।
कंजक पूजन कर बेटियों को पढ़ाने का लिया संकल्प
रामनवमी पर बिक्रम चौक, तवी नदी, शिवपार्वती घाट और श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को कंजक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने मंदिर प्रांगण में देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा कर आशीर्वाद लिया। वहीं, मंदिर के उत्तराधिकारी श्रीभरतदास ने श्रद्धालुओं को बेटियों को पढ़ाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में महंत सियारामदास ने श्रद्धालुआें से बेटा-बेटी में भेद नहीं करने की अपील की। इसके साथ ही दोनों बच्चों को बराबर प्यार देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जब बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी तभी देश, समाज और परिवार मजबूत होगा। सनातन धर्म में बेटियों को देवी का रूप माना जाता है। इसलिए सभी लोग बेटियों को सम्मान दें और आगे बढ़ने का मौका दें।