फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   natural cultivation, skuast

Jammu News: फलों की प्राकृतिक खेती को मिलेगा बल, एक हेक्टेयर में बाग लगाएगा स्कॉस्ट

विज्ञापन
natural cultivation, skuast
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर स्कॉस्ट ने काम करना शुरू कर दिया है। विवि परिसर में फल उद्यान बनाया जाएगा। यहां पर प्राकृतिक रूप से फल उगाए जाएंगे और नर्सरियां तैयार कर बागवानों को आवंटित की जाएंगी। बाग एक हेक्टेयर भूमि में होगा। पहले चरण में अमरुद, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट और आम की खेती होगी। फलदार पौधों को बिना रसायन खाद के तैयार किया जाएगा। गाय का गोबर, मिट्टी, पत्तों से निर्मित खाद और कीटनाशकों का प्रयोग होगा। इस पर पांच करोड़ खर्च होंगे

अभी प्रदेश में जैविक खेती दस से 15 हेक्टेयर में हो रही है। वहीं, मार्च से काम आरंभ होगा। बागवानों को भी प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। बाद में फलों की नर्सरियां वितरित की जाएंगी। बाग लगाने से प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ेगा।। स्कॉस्ट के बागवानी विभाग के एचओडी डॉ. प्रशांत बख्शी ने कहा कि चार फलों के साथ प्राकृतिक खेती की शुरूआत होगी। फल बीमारी रहित होंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed