फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   "National Youth Festival 2026" from 11th at SKICC, Srinagar

Jammu News: श्रीनगर के एसकेआईसीसी में ''राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026'' 11 से

विज्ञापन
"National Youth Festival 2026" from 11th at SKICC, Srinagar
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से ''राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026'' और ''विकसित जेएंडके युवा नेता संवाद'' के बैनर तले युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 11 से 13 मई तक श्रीनगर के एसकेआईसीसी परिसर में चलेगा।
विज्ञापन

आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को प्रतिभा, नवाचार, नेतृत्व और संस्कृति के एक साझा मंच पर लाना है। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बौद्धिक संवाद, तकनीकी नवाचार और नेतृत्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के लोगो और विषयों में जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत, संगीत, नृत्य और पहाड़ों की सुंदरता के साथ राष्ट्रीय तिरंगे का सुंदर चित्रण किया गया है जो एकता और प्रगति का प्रतीक है। इस उत्सव में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ-साथ युवा नवप्रवर्तकों और सामुदायिक संगठनों के हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed