फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national voter day

Jammu News: प्राचार्य ने दिलाई मतदान करने की शपथ

विज्ञापन
national voter day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रजनी भगत व राजनीति विज्ञान के एचओडी प्रो. राकेश चौधरी की देखरेख में कॉलेज मेें बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य, कर्मचारियों और छात्रों को मतदान करने की शापथ दिलाई गई। इस दौरान देश के लोकतांत्रिक रीति-रिवाजों की वकालत करने और हर चुनाव में धर्म, जाति, जाति, समुदाय, भाषा या किसी प्रोत्साहन के आधार पर नहीं बल्कि अपने मिले अधिकार से मतदान करने का संकल्प लिया गया था। सूचित और नैतिक मतदान की भूमिका विषय पर प्रोफेसर राकेश चौधरी ने व्याख्यान दिया। उन्होंने नैतिक मतदान के बारे में जागरूकता फैलाने और सूचित विकल्प बनाने में युवा मतदाताओं की भूमिका पर जोर दिया। प्राचार्य प्रो. रजनी भगत ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभाग और छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को दूसरे लोगों को भी मतदान करने की प्रकिया व उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोगों को मतदाता पहचानपत्र बनवाने के लिए जानकारी नहीं होने पर उन्हें जागरूक करना चाहिए, ताकि वे मतदान में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed