फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference said world is struggling with Corona, Pakistan continues to target the villagers

दुनिया कोरोना से जूझ रही, पाकिस्तान ग्रामीणों को निशाना बना रहाः नेशनल कांफ्रेंस

Sun, 19 Jul 2020 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
National Conference said world is struggling with Corona, Pakistan continues to target the villagers
ceasefire violation - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल कांफ्रेंस ने पुंछ के गांव करमाड़ा में पाक गोलाबारी में पार्टी कार्यकर्ता, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत पर रोष जताया है। वैश्विक स्तर पर दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है, लेकिन पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर नागरिकों को निशाना बना रही है। शेर-ए-कश्मीर भवन में पार्टी नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि एलओसी पर सीमा पार से लगातार हो रही गोलाबारी चिंताजनक है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चूल्हे के पास पड़ी लाशें देख सिहर उठा पुंछ, अधपकी रोटी और शरीर के चिथड़े बयां कर रहे थे पाक की कायरता
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे अमानवीय कृत्यों की स्थिति में सामुदायिक बंकर और सुरक्षा शेड के निर्माण में देरी से स्थिति और खराब हो गई है। गोलाबारी से पुंछ और राजोरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में लोगों को असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। इस दौरान गोलाबारी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राजोरी और पुंछ में एलओसी पर लोगों को लगातार जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर शनिवार देर शाम लगातार दूसरे दिन भी मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर करीब तीन घंटों गोलाबारी की। इस बीच हल्के हथियारों का प्रयोग किया गया। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसके चलते तीन घंटे बाद दोनों तरफ से गोलीबारी थम गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब सात बजे पाकिस्तानी सेना ने सावजियां सेक्टर में तैनात सेना की चौकियों और आसपास के रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर हल्के हथियारों यूनिवर्सल मशीनगन से गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब दिया गया। इसके चलते रात दस बजे तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। 

यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed