फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference and PDP leaders detained after removal of article 370 released in jammu kashmir

जम्मू कश्मीरः नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के कई नेता रिहा, फारूक-उमर और महबूबा अभी भी नजरबंद

Sun, 02 Feb 2020 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
National Conference and PDP leaders detained after removal of article 370 released in jammu kashmir
फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के कई नेताओं को आज रिहा किया गया। रिहा किए गए सभी नेता जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 घटाए जाने के बाद से एहतियातन हिरासत में थे। हालांकि अभी भी प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्री, जिनमें फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती अभी भी हिरासत में हैं। आज रिहा किए गए नेताओं में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अब्दुल मजीद लरमी, गुलाम नबी भट, डॉ मोह्ममद सफी और पीडीपी के मोहम्मद यूसुफ भट शामिल हैं।

विज्ञापन


इससे पहले 16 जनवरी को पांच नेताओं को रिहा किया गया था। रिहा किए गए इन नेताओं में नेशनल कांफ्रेंस के सलमान सागर, शौकत गनई, अल्ताफ कल्लू और पीडीपी के निजामुद्दी भट एवं मुख्तियार बाबा शामिल थे। वहीं 30 दिसंबर को पांच नेताओं को रिहा किया गया था। ये नेता नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के थे, जिन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया था। इनमें इशफाक जब्बर व गुलाम नबी भट और पीडीपी के बशीर मीर, जहूर मीर और यासिर रेशी थे।
विज्ञापन


रेशी पीडीपी के बागी नेता माने जाते हैं, जिन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बगावत कर दी थी। नए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने 25 नवंबर को दो नेताओ पीडीपी के दिलावर मीर और डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट के गुलाम हसन मीर को रिहा किया था। फिलहाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती अभी भी नजरबंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed