{"_id":"6354c5aff9939f58582c6401","slug":"narco-terror-busted-20-kg-heroin-being-brought-from-kashmir-recovered-feared-to-be-imported-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारको टेरर का भंडाफोड: कश्मीर से लाई जा रही बीस किलो हेरोइन बरामद, अफगानिस्तान से मंगाए जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारको टेरर का भंडाफोड: कश्मीर से लाई जा रही बीस किलो हेरोइन बरामद, अफगानिस्तान से मंगाए जाने की आशंका
Sun, 23 Oct 2022 10:10 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:10 AM IST
सार
एडीजी जम्मू संभाग मुकेश सिंह ने बताया कि चिनैनी में वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। सेब से लदे इस वाहन से नशे की बड़ी खेप बरामद की गई है। जांच की जा रही है कि इसे कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
चिनैनी पुलिस ने बरामद की हेरोइन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर जिले के चिनैनी पुलिस ने बड़े नारको टेरर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 21 किलो हेराइन बरामद की है। आरोपी ट्रक चालक पंजाब के नवांशहर निवासी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एडीजी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि चिनैनी चेक पोस्ट पर वाहन को चेकिंग के दौरान रोका गया। जो कश्मीर से जम्मू की तरफ जा रहा था। पूछताछ में जब चालक पर संदेह हुआ तो उससे अन्य जानकारी ली गई। टीम को ट्रक से नशे के 18 पैकेट मिले।
विज्ञापन
इसमें हेराइन भरी हुई थी। इसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है। एसएसपी उधमपुर विनोद कुमार ने बताया कि हेरोइन के पैकेट पर अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ है। इससे लगता है कि तस्करों ने इसे वहां से मंगाया हो। बताया जा रहा है कि चालक सेब के पेटियों के बीच में हेरोइन को छिपाकर लाया था।
विज्ञापन