फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,meeting,jammu news

मेयर ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्षी पार्षद बोले-सब झूठ

विज्ञापन
nagar nigam,meeting,jammu news
जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस सुबह 11 बजे हंगामे के बीच शुरू हुआ। जैसे ही मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने विकास पर उपलब्धियां गिनाईं तो विपक्षी पार्षद बीच में बोले-सब झूठ है। मेयर ने शहर में विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की बात कही। इस पर पार्षद रजनी बाला, प्रीतम, सुच्चा सिंह, गौरव चोपड़ा और अमित गुप्ता ने विरोध शुरू कर दिया। पार्षद रजनी ने कहा कि वार्डों में विकास थम गया है। विकास के लिए करोड़ों रुपये नहीं मिले हैं। लोग विकास न होने पर प्रश्न पूछते हैं। इसके बाद वह सदन में ही धरने पर बैठ गईं। मेयर ने काफी देर तक समझाया। इसके बाद वह धरने से उठीं। बैठक में विकास मसलों पर तीखी नोकझाेंक होती रही।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का आगाज किया गया। हालांकि बैठक में मीडिया की एंट्री बंद थी। मेयर ने कहा कि अगले हाउस का सीधा लाइव प्रसारण किया जाएगा। इससे लोग घरों में ही हाउस की कार्रवाई को सुन पाएंगे। हाउस शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

अब सोमवार को फिर से प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। हाउस के पहले दिन पार्षदों के सुझाव सुने गए। साथ ही उनके सवालों के जवाब भी मेयर, डिप्टी मेयर और आयुक्त ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पलोल नाले के पास 100
कनाल में नर्सरी लगाई जाए
- गांधी नगर वार्ड की पार्षद भानु महाजन ने सुझाव दिया कि नर्सरी किसी पार्क में न बनाई जाए। जेडीए की पलोल नाला के पास 100 कनाल जमीन है। जमीन जेएमसी के नाम करवाई जाए और यहां पर बड़ी नर्सरी तैयार की जाए। यहां पर प्रशिक्षण समेत अन्य जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। इस पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि सुझाव पर गौर किया जाएगा।

-------
नालों और शहर की
सफाई पर मेयर को घेरा
सदन में नालों की सफाई का मसला भी खूब गरमाया। नालों की सही तरीके से अभी तक सफाई न होने पर पार्षदों ने मेयर को घेरा। इस पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि नालों के काम पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन पर काम चल रहा है। हाउस में शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए भी प्रयास उठाने पर पार्षदों ने कहा है। इस पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा है कि हर वार्ड में दो-दो ऑटो सुविधा दी गई है। विपक्ष ने इस पर भी खूब हो-हल्ला किया। पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि शहर में बेहतर सफाई सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए जाएं। शाम साढ़े चार बजे पार्षदों ने कहा कि अब हाउस सोमवार को लगाया जाए। इस पर मेयर ने कहा कि शाम तक प्रस्तावों पर बहस की जाएगी। पार्षदों के शोर मचाने पर शाम पांच बजे हाउस को सोमवार को लगाने पर फैसला लिया। अब सोमवार को प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा और इनको मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed