{"_id":"6595c03184f1c2793103ce35","slug":"nagar-kirtan-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-274657-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजा शहर, गुरबाणी से संगत हुई निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजा शहर, गुरबाणी से संगत हुई निहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बुधवार को बोले सो निहाल, सत श्री अकाल... वाहे गुरु जी की खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह... गूंजता रहा। चांद नगर गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन शुरू हुआ। गुरबाणी से संगत निहाल हुई। नगर कीर्तन 8 किलोमीटर तक निकाला गया। शोभायात्रा के दौरान फूलों की बारिश होती रही। सुबह करीब 11 बजे शोभायात्रा ज्यूल चौक पहुंची। यहां पर गतका कला का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
नगर कीर्तन चांद नगर गुरुद्वारा से विवेकानंद चौक, गुम्मट क्रासिंग, जेपी चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, एशिया चौक, ग्रीन बैल्ट चौक, गांधी नगर अस्पताल चौक, गोल मार्केट, बैंक ऑफ बड़ोदा चौक, वाल्मिकी चौक, शिवा जी चौक से होता हुआ चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया।
नगर कीर्तन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से भी संगत पहुंची हुई थी। गोल मार्केट स्टेज में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों और प्रचारकों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा पंथक कवियों ने कविताओं के मारध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी को याद किया। भाई हरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, बीबी हरविंद्र कौर प्रचार ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
70 से ज्यादा लगे थे स्टाल
आठ किलोमीटर के रूट में संगत के लिए 70 से ज्यादा स्टाल लगाए गए। इसमें संगत को हलवा प्रसाद, चाय, ब्रेड सहित अन्य प्रसाद वितरित किया। स्टालों पर खूब भीड़ थी।
सरकार पांच को छुट्टी घोषित करे
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से पांच जनवरी को छुट्टी घोषित करने की मांग की गई है। फाइल बीस दिन पहले जमा करवाई गई है। मुख्य सचिव से भी संपर्क किया गया मगर छुट्टी की घोषणा नहीं हुई है। जेएंडके में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव पांच को मनाया जाता है। ऐसे में छुट्टी मिलनी चाहिए। बीते साल भी सरकार ने छुट्टी दी थी। इस बार नहीं हुई।