फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NA

Jammu News: गोशाला में सात मवेशी और कार्यालय में फाइलें जलीं

विज्ञापन
NA
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में आग की अलग-अलग दो घटनाओं में एक गोशाला, कुछ मवेशी और समाज कल्याण विभाग कार्यालय में कुछ दस्तावेज जल गए।जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि के समय शहर से काफी दूर ठाकराई के स्रावां गांव में अचानक एक मकान के साथ लगती गोशाला में आग लग गई। इसमें तीन गाय, पांच भेड़ें, एक भैंस और एक कुत्ता जल गए। यह गोशाला राजी बेगम पत्नी स्व. लाल दीन की बताई गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना सोमवार सुबह समाज कल्याण विभाग कार्यालय मिनी सचिवालय में हुई। आग की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कई फाइलें राख हो गईं। विभाग के अधिकारी का कहना है कि अधिक नुकसान नहीं हुआ है, जो फाइलें जली हैं, वे ऑनलाइन भरी हुई हैं। जिस समय कार्यालय में आग लगी, वहां अफरा तफरी मच गई, लेकिन दमकल विभाग की सतर्कता के चलते आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed