फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mysterious Disease: Another girl falls ill in Baddal

Mysterious Disease : बड्डाल में एक और बच्ची बीमार, सांस लेने में दिक्कत होने पर राजोरी में कराया भर्ती

Fri, 24 Jan 2025 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 01:04 AM IST
सार

बुधवार को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाई गईं तीन किशोरियों और एक युवती में से नाजिया कौसर की हालत गंभीर बनी हुई है। नाजिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
Mysterious Disease: Another girl falls ill in Baddal
बड्डाल गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड्डाल की साइमा कौसर (11) को बुखार व सांस लेने में दिक्कत पर वीरवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी में भर्ती कराया गया है। बुधवार को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाई गईं तीन किशोरियों और एक युवती में से नाजिया कौसर की हालत गंभीर बनी हुई है। नाजिया को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


राजोरी जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद के मुताबिक, साइमा कौसर का उपचार किया जा रहा है। साइमा मोहम्मद असलम की बेटी है। असलम के माता-पिता व छह बच्चों की रहस्यमय हालात में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बड्डाल में बीमार होने वालों का सिलसिला नहीं थम पा रहा है। मंगलवार से लेकर वीरवार तक गांव के छह लोग बीमार हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने जीएमसी जम्मू और एसएमजीएस अस्पताल जम्मू जाकर बड्डाल से लाए गए पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजाज पीजीआई चंडीगढ़ के आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट
मंगलवार को बीमार पड़े एजाज का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। पीजीआई प्रशासन के मुताबिक एजाज की हालत अब खतरे से बाहर है। मरीज को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि एजाज की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं।

नेकां के विधायक जावेद इकबाल बोले-एक भी मौत और हुई तो दर्ज कराऊंगा हत्या का केस
बुद्धल से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने बड्डाल में हो रही मौतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने राजोरी में कहा, मौतों की वजह जीएमसी जम्मू का कुप्रबंधन है। जम्मू में भर्ती अब किसी और बच्चे की मौत हुई, तो प्रिंसिपल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाऊंगा।


सभी एजेंसियां जांच में लगी हैं : सीएम
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बाड़ी ब्राह्मणा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, बड्डाल में डॉक्टरों की जांच के अनुसार एक बात तो तय है कि वहां मौतें वायरस से नहीं हुईं। सारी एजेंसियां इस पर बारीकी से काम कर रही हैं। जैसे ही इस मामले में कुछ निकलकर सामने आएगा, लोगों के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed