फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mustaq kak, tribute

Jammu News: बैक स्टेज कलाकार से थियेटर निर्देशक बने काक को नमन किया

Tue, 21 Nov 2023 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 21 Nov 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
mustaq kak, tribute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने सोमवार को थियेटर व्यक्तित्व मुश्ताक काक के निधन पर शोक जताया। कई थियेटर और सिनेमा हस्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। 11 सितंबर 1961 को जम्मू में जन्मे प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के विजेता मुश्ताक काक एक प्रसिद्ध थियेटर निर्देशक हैं।

श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक काक लगातार नए नाटकों पर काम करते रहे हैं। काक ने थियेटर में बैक-स्टेज कलाकार और प्रकाश व्यवस्था, पोशाक, मेकअप और सेट के डिजाइनर के रूप में काम करना शुरू किया। बाद में उनका रुझान नाटकों के निर्देशन की ओर हो गया। उन्होंने डोगरी, उर्दू, अंग्रेजी और यहां तक कि संस्कृत भाषा में नाटकों का निर्देशन किया है। मुश्ताक काक ने 100 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संस्कृति विभाग के जूनियर और सीनियर दोनों फैलोशिप प्राप्त की है। मुश्ताक काक ने 2007 और 2022 के बीच लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय कर भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कुछ उल्लेखनीय भूमिकाओं में डॉक्टर के रूप में अमल (2007), मुख्य खलनायक के रूप में हाईजैक (2008), सिकंदर (2009) मौलवी अल्लाह बख्श के रूप में, विश्वरूपम-1 (2013) मनावर के रूप में, ढिशूम (2016) एक दुकानदार के रूप में, एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016) एक दुकानदार के रूप में, विश्वरूपम (2018) मनावर के रूप में, रोमियो अकबर वाल्टर (2019) जोकर के रूप में, शिकारा (2020) मसुदाहिब के रूप में, तेजस (2023) खातूनी के रूप में काम किया।
विज्ञापन


सिने के क्षेत्र में योगदान के लिए मुश्ताक काक को संगीत नाटक अकादमी, जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी, श्रीनगर/जम्मू सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से सम्मानित किया गया। जेकेएएसीएल के सचिव भरत सिंह ने कहा कि मुश्ताक काक को सच्ची श्रद्धांजलि हम उनके मार्ग और दृष्टिकोण पर चल कर दे सकते हैं। शोक व्यक्त करने वालों में खालिद हुसैन, डॉ. जावेद राही, अरविंदर सिंह अमन, डॉ. लियाकत जाफरी, दीपक कुमार, संदीप रतन वर्मा, रविंदर कौल और कई अन्य शामिल थे। विभिन्न कला क्षेत्रों के कलाकार उपस्थित थे और इस महान कलाकार के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed