{"_id":"668c923a363d522cee0c0a36","slug":"murder-of-youth-three-arrested-jammu-news-c-10-jam1008-396332-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवकों पर समुदाय विशेष के लोगों का हमला, एक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवकों पर समुदाय विशेष के लोगों का हमला, एक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जमकर पथराव किया, कारों को तोड़ दिया, पुलिस ने 10 लोग हिरासत में लिए
- ऑनलाइन सामान डिलीवर करने वाले मीरां साहिब के साहिल चौधरी की वारदात में मौत
- सात महीने पहले ही हुई थी साहिल की शादी, परिवार का इकलौता बेटा था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात की है। रायपुर सतवारी के बरजाला पुल के नजदीक कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे जहां इन युवकों की एक समुदाय विशेष के लोगाें के साथ बहस हुई और इसके बाद युवकों पर हमला कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि कारों में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इस वजह से समुदाय विशेष के युवक की बहस हुई। बात इतनी बिगड़ गई कि समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसी में मीरां साहिब के कृष्णा नगर बस्ती निवासी साहिल चौधरी की मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करता था। अभी सात महीने पहले ही साहिल की शादी हुई थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार साहिल चौधरी के दोस्त चट्ठा निवासी जग्गू चौधरी की जन्मदिन की पार्टी थी। यह दोनों 8 से 10 अन्य दोस्तों को लेकर बरजाला पुल के नजदीक ली गार्डन के पास खाली जगह पर पहुंचे। यहां अपने वाहन खड़े कर ये पार्टी कर रहे थे। पास में समुदाय विशेष के कुल्ले हैं। तभी वहां से गुजर रहे समुदाय के एक युवक की इन लोगों से बहस हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। उस समय उक्त युवक वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने साथ 10 से 15 लोगों को लेकर आ गया। लोगों ने आते ही वहां मौजूद साहिल और अन्य लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। वहां खड़ी कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना बवाल हुआ कि साहिल के कुछ दोस्त वहां से भाग गए लेकिन साहिल समुदाय के लोगों के हत्थे चढ़ गया। उसके सिर और छाती पर तेजधार हथियारों से वार किए गए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद साहिल के कुछ अन्य दोस्तों ने परिवार को सूचित किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। साहिल के पिता तरसेम भी वहां पहुंच गए। वहां से साहिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डर के मारे इधर-उधर भाग गए
पथराव के चलते साहिल का दोस्त जग्गू और कुछ अन्य दोस्त डर के मारे इधर-उधर भाग गए। सोमवार को सुबह जग्गू सतवारी पुलिस थाने में पहुंचा। दो और युवक भी उसके साथ थे। जग्गू ने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्टी कर रहे थे। तभी समुदाय विशेष ने हमला बोल दिया।
हत्या में शामिल तीन लोग गिरफ्तार
हमला करने वाले गुट के 10 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इन्हीं में कुछ लोग हत्या में शामिल हैं। तीन की पहचान कर ली गई है। बाकी के लोगों की पहचान साहिल के दोस्तों से करवाई जा रही है क्योंकि वारदात के वक्त साहिल के दोस्त भाग गए थे। वे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अभी तक साहिल के दोस्तों ने हमलावरों में से तीन की पहचान की है। बवाल पार्टी को लेकर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
-कार्तिक शरोत्रिया, एसडीपीओ गांधी नगर