फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Municipal Corporation Jammu gets two more vehicles to collect garbage

नगर निगम जम्मू को कूड़ा उठाने के लिए दो और वाहन मिले

Tue, 23 Feb 2021 03:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 23 Feb 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Jammu gets two more vehicles to collect garbage
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

नगर निगम के परिवहन बेड़े में कूड़ा उठाने वाले दो और वाहन जुड़ गए हैं। मांडा स्थित निगम के ट्रांसपोर्ट यार्ड में सोमवार को मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने इनका उद्घाटन किया। उनके साथ डिप्टी मेयर पूर्णिमा समेत कई अन्य लोग और अफसर शामिल रहे।

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि नगर निगम का दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। चार नए वार्ड भी बनाए गए हैं। नए गांव बनने से नगर निगम के लिए स्वच्छता एक बड़ा मुद्दा है। इसके लिए निगम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन निगम की हेल्थ एंड सेनिटेशन विंग अच्छा काम कर रही है और स्वच्छता को काफी बढ़ावा दे रही है। हमारी कोशिश है कि शहर को साफ सुथरा रखा जाए।
विज्ञापन


निगम का आकार बढ़ने से काम बढ़ा है, लेकिन मशीनरी और मैन पावर कम है। इसकी वजह से परेशानी होती है। बावजूद इसके ट्रांसपोर्ट और सेनिटेशन विंग ने अच्छा काम किया है। उन्होने कहा कि नए वाहनों से शहर से गंदगी उठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: यात्री किराये में बढ़ोतरी की मांग पर कल रहेगा चक्का जाम

वार्ड 58 में पुली बनाने का काम शुरू, 15 लाख खर्च होंगे
इससे पहले मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने महंत मंजीत सिंह की मौजूदगी में वार्ड नंबर 58 में नहर पर पुली निर्माण का काम शुरू करवाया। इस मौके पर वार्ड मेंबर तीर्थ कौर और पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा विशेष रूप से मौजूद रहे। डिग्याना में गुरुद्वारे के सामने नहर पर पुली बनाने में 15 लाख रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed