{"_id":"618045535f600c20b92e0d89","slug":"mridul-aggarwal-of-mmu-became-the-state-topper-dishika-s-brilliant-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Result 2021: जम्मू के मृदुल अग्रवाल बने प्रदेश टॉपर, दिशीका ने किया शानदार प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG Result 2021: जम्मू के मृदुल अग्रवाल बने प्रदेश टॉपर, दिशीका ने किया शानदार प्रदर्शन
Tue, 02 Nov 2021 01:23 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:23 AM IST
सार
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में प्रदेश के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सभी के घरों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Dishika and Mridul Agarwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को देर शाम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में जम्मू-कश्मीर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 130 ऑल इंडिया रैंक के साथ जम्मू के मृदुल अग्रवाल प्रदेश टॉपर बने है। वहीं 131 रैंक के साथ दिशीका ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर मृदुल ने 720 में 700 अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह तालाब तिल्लों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
नीट परीक्षा में प्रदेश टॉपर मृदुल अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा को लेकर 11वीं कक्षा से ही तैयारी शुरू की थी। परीक्षा के लिए समय सारणी तैयार की थी, जिसमें प्रतिदिन आठ घंटे तक पढ़ाई और फिर अन्य गतिविधियां शामिल थी। मृदुल ने कहा कि कोविड में मिले समय का अच्छे से उपयोग किया था। परीक्षा की तैयारी के दौरान माता-पिता का सहयोग हमेशा मिला है।
विज्ञापन
पापा बैंक मैनेजर और मां स्कूल में शिक्षका है। कोविड के कारण कोचिंग संस्थान बंद थे। ऐसे में ऑनलाइन मोड़ से पढ़ाई जारी रखी। परीक्षा अच्छी हुई थी, लेकिन परिणाम मेरी अपेक्षा के अधिक रहा है। 720 में 700 अंक हासिल करने का सफर मैरे लिए काफी चुनौती भरा रहा था, लेकिन मैने अपनी तैयारियों को हमेशा स्वयं द्वारा तय की समय सारणी के रखा है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा है और अब इस सपने को पूरा करने की तरफ मैने एक कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
मां-पिता के नक्शेकदम पर दिशीका
नीट परिणाम में शहर के छन्नी हिम्मत की दिशीका ने 720 में 700 अंक हासिल कर ऑल इंडिया स्तर 131 रैंक हासिल किया है। दिशीका ने कहा कि बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखा था, इसके कारण मम्मी-पापा तक डॉक्टर होना भी था। परीक्षा की तैयारी के लिए पूरी रणनीति बनाई थी। दिन में सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थी। इसके बाद अन्य गतिविधियां करती है।
कोविड के दौरान कोचिंग संस्थान बंद थे, ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई पर ही पूरा जोर था। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ परीक्षा का नियमित अभ्यास किया जिससे तैयारी काफी अच्छी हुई थी। कोविड के डर में परीक्षा जरूर हुई थी, लेकिन परीक्षा की तैयारी में कोई कमी नहीं रखी थी।