{"_id":"576fe8ba4f1c1bca7379a954","slug":"mpv-sent-to-srinagar-by-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपोर हमले के बाद घाटी भेजे गए माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर हमले के बाद घाटी भेजे गए माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
बख्तरबंद वाहन
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जवानों की सुरक्षा के लिए अपनी करीब आधा दर्जन बख्तरबंद माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल (एमपीवी) कश्मीर घाटी में पहुंचा दिए हैं।
इससे पहले इन एमपीवी का प्रयोग नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया जा रहा था। सीआरपीएफ की ओर से यह कदम शनिवार को हुए पांपोर हमले के बाद उठाया गया है। हमले में बल के आठ जवान शहीद हो गए थे।
सीआरपीएफ के डीजी के. दुर्गा प्रसाद ने कहा कि हमने काफिले की आवाजाही व सड़क खोलने के दौरान अपने जवानों की सुरक्षा के लिए अपनी कुछ एमपीवी को नक्सल प्रभावित क्षेत्र से हटाकर कश्मीर घाटी में शिफ्ट किया है। यह एमपीवी कश्मीर में तैनाती के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि यह एमपीवी आतंकियों द्वारा घात लगाकर हमला करने और सैनिकों पर गोलीबारी जैसी घटनाओं में बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगी।
सीआरपीएफ प्रमुख ने कहा कि बल ने आर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड को को 20 नए व आधुनिक एमपीवी का आर्डर देने को कहा है। इन एमपीवी को सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।