फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   morter in village

Jammu News: सावजियां में मोर्टार मिला, सेना ने किया नष्ट

विज्ञापन
morter in village
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित चापड़ियां क्षेत्र के सावजियां में बुधवार दोपहर को एक पुराना पाकिस्तानी मोर्टार एक नाले से बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस बीच जिंदा मोर्टार शैल मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस और सेना की 25 आरआर के अधिकारी एवं जवान घटनास्थल पर पहुंचे और देर शाम उस पाकिस्तानी मोर्टार शैल को विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को मंडी तहसील में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे चापड़ियां क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक नाले में पानी के बीच पत्थर के नीचे एक पाकिस्तानी मोर्टार शैल पड़ा हुआ देखा। पुलिस और क्षेत्र में तैनात सेना की 25 आरआर के अधिकारियों को उसकी जानकारी दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं सेना ने मौके पर पहुंच कर पाकिस्तानी मोर्टार शैल की जांच करने के बाद उसे निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के पहले इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलाबारी की जाती थी। इस दौरान यह मोर्टार कहीं नाले के आसपास जिंदा बच गया होगा, जो बारिश के साथ बहकर अब सामने आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed