{"_id":"6826523142b644b95a07e0e5","slug":"mortar-shell-found-in-naugran-of-bishnah-jammu-news-c-10-jam1007-613668-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह के नौग्रां में मिला मोर्टार शेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह के नौग्रां में मिला मोर्टार शेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह ब्लॉक के नौग्रां गांव में वीरवार को एक मोर्टार शैल बरामद हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
जानकारी के अनुसार खेतों की तरफ जाते समय एक ग्रामीण ने लोहे की भारी भरकम चीज देखी, जो जमीन में धंसी हुई थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा और मोर्टार शेल होने की पुष्टि की। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते ने शैल को कब्जे में लेकर रिंग रोड के नजदीक खेतों में निष्क्रिय कर दिया।