फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than six thousand people in Jammu division in quarantine centers

जम्मू संभाग में छह हजार से ज्यादा लोग क्वारंटीन केंद्रों में

विज्ञापन
More than six thousand people in Jammu division in quarantine centers
जम्मू। जम्मू संभाग के छह जिलों में फिलहाल 6395 से ज्यादा लोगों को विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। जबकि कश्मीर घाटी के अकेले श्रीनगर शहर में 1800 मरीज क्वारंटीन किए गए हैं। कठुआ में बाहर से आने वाले लोगों कीं बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कठुआ के अलावा दूसरे जिले के लोगों को उनके गृह जिलों में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों में शिफ्ट करने का फैसला किया है। लखनपुर के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुए कई हजार लोगों को सांबा और कठुआ के क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। लखनपुर बार्डर सील किए जाने के बाद अब इन्हें क्वारंटीन अवधि अपने-अपने गृह जिले में बितानी होगी। दूसरी ओर उधमपुर में संक्रमित मिली महिला के संपर्क में आए 44 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधमपुर के डीएचओ डॉ. यासीन ने बताया कि संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले और लोगों की तलाश की जा रही है। सोमवार तक जिले में कुल 197 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। 75 लोगों को डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कर रखा गया है। इसके अलावा 18 को होटल, 23 लोगों को रेलवे स्टेशन में रखा गया है। रेलवे स्टेशन में क्वारंटीन किए गए आरपीएफ और जीआरपी के जवान हैं। इनको बैरक में ही क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा पांच को जिला अस्पताल में रखा गया है। 29 लोग होम क्वारंटीन कर रखे गए हैं। सात लोग आर्मी व सीआरपीएफ के अस्पताल में क्वारंटीन किए गए हैं। यहां जो महिला पॉजिटिव मिली है उसके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

राजोरी जिले में देश व विदेश से आने वाले 720 लोगों को को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि इनमें चार महिलाएं हैं। जम्मू में परीक्षण के लिए 17 नमूने भेजे गए, जिनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव, छह की नेगेटिव आई है, जबकि अन्य का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन और क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें गर्ल्स हॉस्टल, मंजाकोट (60 बेड) होटल तारिक रेजीडेंसी (24 बेड) और दरहल में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में (12 बेड) शामिल है। वहीं पूरे जिले में अब 32 केंद्रों में 1,000 बेड की सुविधा उपलब्ध है। जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद नजीर शेख ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए सेंटर का सोमवार को दौरा किया और वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि सभी केंद्रों में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।
सांबा जिले में अब तक 2000 से भी अधिक मरीज पहुंच चुके हैं। राधा स्वामी आश्रम ठंडी खुई में आंकड़ा 1500 से पार हो चुका है। वहीं घगवाल में 550 मरीजों को रखा गया है। आरके शिवम जतवाल में 150, आरके सत्यम घगवाल में 100, नोनाथ आश्रम घगवाल में 100, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा में 50, एमएम रिसॉर्ट राजपुरा में 150 मरीजों का क्वारंटीन किया जा रहा है।

-----
कोट...
कठुआ में 60 क्वारंटीन केंद्र वर्तमान में सक्रिय हैं, जिनमें लगभग 3500 लोग एहतियातन रखे गए हैं, जिनमें से कठुआ जिले के लोगों को छोड़कर अन्य सभी को सुबह से अपने-अपने गृह जिलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
-ओम प्रकाश भगत, उपायुक्त कठुआ
--------
विभिन्न जिलों में क्वारंटीन मरीज
कठुआ 3500
सांबा 2000
राजोरी 720
उधमपुर 197
जम्मू -152
पुंछ 26
श्रीनगर 1800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed