फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than hundred children in grip of viral fever, jammu kashmir latest news

जम्मू-कश्मीरः वायरल बुखार की चपेट में सौ से ज्यादा बच्चे, उपनिदेशक बोले- नियंत्रण में हालात

Thu, 05 Sep 2019 10:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
More than hundred children in grip of viral fever, jammu kashmir latest news
वायरल बुखार की चपेट में बच्चे

जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले की पंचायत धनोड़ अरनास में विभिन्न स्कूलों के सौ से ज्यादा बच्चे वायरल बुखार की चपेट में हैं। एक साथ इतने बच्चे बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद एक डॉक्टरों की टीम ने इलाके में कैंप लगाया है। जहां बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई हैं।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से पंचायत के विभिन्न स्कूलों में पहुंचने वाले बच्चों की संख्या लगातार कम होती जा रही थी। जो बच्चे पहुंच रहे थे उनमें ज्यादातर सुस्त दिखाई दे रहे थे। उनकी आंखें लाल थीं। इसके अलावा स्कूल न आने वाले बच्चों के बारे में पता किया गया तो उन्हें बुखार से पीड़ित पाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया गया, लेकिन कोई टीम नहीं पहुंची। बच्चों की संख्या जब लगातार बढ़ने लगी तो मंगलवार को मेडिकल ऑफिसर माहौर मंजूर अहमद की अगुवाई में एक टीम इलाके में पहुंची। जांच में 113 बच्चों में बुखार के लक्षण पाए गए। टीम ने ग्रामीणों की भी शारीरिक जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल धनोड़ गांव में डायरिया से कई लोग पीड़ित हुए थे। गांव में इस बार भी उल्टी, दस्त व बुखार के काफी मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों पर साफ सफाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने को कहा है। सीएमओ डॉक्टर परविंदर सिंह ने बताया कि धनोड़ में भेजी गई टीम ने कैंप लगा कर वहां के बच्चों और ग्रामीणों की जांच के साथ उनमें दवाइयां वितरित की हैं।


हालात नियंत्रण में हैं-उपनिदेशक
उपनिदेशक हेडक्वॉर्टर डॉ. रेणु खजूरिया के अनुसार पंचायत धनोड़ अरनास में बच्चों में वायरल बुखार की शिकायत पाई गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है, विशेषज्ञ पीडियाट्रिक को जरूरत के मुताबिक भेजा जाएगा। टेस्ट के लिए भी प्रबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed