फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more groups of terrorists, search operation in the entire area after the encounter in Sidhra

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के और ग्रुप भी होने की आशंका, सिद्दड़ा मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान

Thu, 29 Dec 2022 02:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 02:32 AM IST
सार

सिद्दड़ा मुठभेड़ में खुफिया सूत्रों के अनुसार फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि सीमा पार से चार ही आतंकी इस तरफ आए थे। कई बार आतंकी अलग-अलग ग्रुप में बंटकर भी अपने ठिकाने तक पहुंचने या फिर तय टारगेट को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
more groups of terrorists, search operation in the entire area after the encounter in Sidhra
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से सटे सिद्दड़ा इलाके में चार आतंकियों को ढेर किए जाने के बाद कुछ और दहशतगर्दों की मौजूदगी की भी आशंका बनी हुई है। मारे गए आतंकियों के रूट का अभी तक पुख्ता तौर पर पता नहीं चल पाया है। ऐसे में आतंकी कहां से आए और उनकी संख्या कितनी थी, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि सीमा पार से चार ही आतंकी इस तरफ आए थे। कई बार आतंकी अलग-अलग ग्रुप में बंटकर भी अपने ठिकाने तक पहुंचने या फिर तय टारगेट को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया इस मामले में चारों आतंकियों का मकसद जम्मू को दहलाना नहीं था, क्योंकि उन्होंने कश्मीर घाटी की ओर ही जाना था। आतंकियों की मूवमेंट का इनपुट होने के बावजूद इस पहलू को भी जांचने की कोशिश की जा रही है कि कहीं आतंकियों की संख्या चार से अधिक तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठ की सुई सांबा या कठुआ की तरफ इसलिए भी घूम रही है क्योंकि दोनों ही जिलों में घुसपैठ के पारंपरिक रूट हैं। तारबंदी पर सख्ती के बाद सुरंग से भी आतंकी घुसपैठ की वारदातें हो चुकी हैं। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां तमाम संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट पर हैं।

तालिबान के हाथ चढ़े, अब इस तरफ आ रहे अमेरिकी हथियार

पूर्व डीजीपी शेशपाल वैद ने ट्वीट में कहा, एक बार फिर आतंकियों से अमेरिकी राइफल एम-4 बरामद हुई है। सिद्दड़ा में मारे गए चार आतंकियों से मिली यह वही राइफल है, जिसे अमेरिकी सेना इस्तेमाल करती थी और अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी पर यह हथियार आतंकियों के जरिये अब इस तरफ आ रहे हैं। इस ट्रेंड के लिए अमेरिका का जो बाइडन प्रशासन जिम्मेदार है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed