फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mock drill

भूकंप में इमारतों पर चढ़ने और उतरने के बताए तरीके

विज्ञापन
mock drill
डोडा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ और यू टीडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई मॉक ड्र? - फोटो : UDHAMPUR
डोडा। पुलिस लाइन डोडा के मैदान में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ और टीडीआरएफ ने संयुक्त रुप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अवसर पर उपायुक्त विकास शर्मा और एसएसपी अब्दुल क्यूम मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

भूकंप के लिहाज से जिला डोडा अति संवेदनशील है। यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके लिए एनडीआरएफ और टीडीआरएफ की 29 सदस्यीय टीम डोडा पहुंची, और सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस जवानों की मौजूदगी में भूकंप आने पर बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम के प्रमुख ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों को सबसे पहले खुली जगहों की ओर दौड़ना चाहिए। अगर कोई जगह इमारतों से भरी हुई है तो वहां से दूरी बनाने की कोशिश करें। और, जब तक भूकंप के झटके बंद न हों, तब तक खुली जगह में ही रहें। पुलिस के जवानों को बताया गया कि भूकंप प्रभावित लोगों की सहायता के लिए उन्हें विशेष कदम उठाने होंगे। उन्हें घायलों को फौरन चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। अगर भूकंप दूरदराज इलाकों में आता है तो लोगों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चिकित्सा शिविरों में ले जाना सुनिश्चित करें। साथ ही टीम ने इमारतों पर सावधानीपूर्वक चढ़ने और उतरने का प्रदर्शन भी किया।

डोडा  प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ और यू टीडीआरएफ  द्वारा संयुक्त रूप से की गई मॉक ड्र?

डोडा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ और यू टीडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई मॉक ड्र?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed