{"_id":"601a4cfb54440f794c71c59e","slug":"mobile-phone-recovered-in-kot-bhalwal-jail-sent-to-chandigarh-interrogation-of-arrested-youth-continues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जेल में बरामद मोबाइल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा, गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जेल में बरामद मोबाइल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा, गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी
Wed, 03 Feb 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
mobile in jail
- फोटो : Social Media
कोट भलवाल की सेंट्रल जेल में फेंका गया मोबाइल चंडीगढ़ की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में भेजा गया है। यहां इसका डाटा चेक किया जाएगा। कुछ दिन पहले जेल में बंद पिता से मिलने आए बेटे के साथ मोबाइल पहुंचाने की बात हुई थी। पिता ने उसको अपनी बैरक की लोकेशन बताई थी। इसके बाद बेटा एक अन्य साथी के साथ मोबाइल फेंकने आया, लेकिन जेल प्रबंधन ने दोनों को काबू कर घरोटा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जेल में बंद पिता से भी पूछताछ जारी है। दोनों युवक राजा कबीर (21) और राजा सोहले (22) कुपवाड़ा के तीतवाल गांव के रहने वाले हैं, जो हाल में जम्मू की मलिक मार्केट में रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज
विज्ञापन
दो दिन पहले दोनों कोट भलवाल जेल में मोबाइल फोन फेंक रहे थे। सूत्रों के अनुसार राजा सोहेल का पिता खुर्शीद अकबर जेल में नशा तस्करी के आरोप में बंद है। कुछ दिन पहले सोहेल पिता से मिलने जेल आया था। यहां बाप ने बेटे से उसे मोबाइल फोन देने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ेंः Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए
अकबर ने बेटे सोहले को उस बैरक की लोकेशन बता बताई, यहां पर उसे बंद किया गया है। इसके बाद सोहेल अपने दोस्त के साथ पिता को जेल में मोबाइल पहुंचाने आया था। अखनूर के डीएसपी वरुण जंडियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
बीते साल भी दो कैदियों से बरामद हुए थे मोबाइल
जेल पुलिस ने जब्त किए सैमसंग के मोबाइल फोन को चंडीगढ़ की लैब में भेज दिया है। यहां पर इसकी जांच होगी कि मोबाइल में क्या-क्या डाटा मौजूद है। एक साल पहले भी इसी जेल में जैश-ए मोहम्मद और एक स्थानीय हत्या के दोषी के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए थे।