{"_id":"57d6bff84f1c1b912cd47680","slug":"mobile-internet-service-banned-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः सरकार ने 72 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवा पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः सरकार ने 72 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवा पर लगाई रोक
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में तनावपूर्ण माहौल के बीच सरकार ने 72 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि बकरीद पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके चलते एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।
मोबाइल इंटरनेट पर घाटी में पहले से ही प्रतिबंध लागू है। अब ब्राडबैंड भी बंद कर दिया गया है। इस दौरान घाटी में केवल बीएसएनएल पोस्ट पेड सेवा ही चलेगी।
वहीं सोमवार को भी घाटी के कई इलाकों में हिंसा हुई। कई जगह सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इसके चलते सुरक्षा बलों की ओर से बल प्रयोग भी किया गया। सोपोर में आतंकियों ने भीड़ में से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। इसमें एक पुलिसकर्मी मोहम्मद शकील अहमद घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही शोपियां, कुलगाम, त्राल सहित कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह मार्ग को लोगों ने जाम करने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों से झड़प के बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।