{"_id":"581398f44f1c1b6779bc1b6f","slug":"miscreants-set-fire-to-school-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एक और स्कूल आग के हवाले, उपद्रवियों ने पीडीपी नेता का वाहन फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में एक और स्कूल आग के हवाले, उपद्रवियों ने पीडीपी नेता का वाहन फूंका
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में जलाया गया एक स्कूल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में उपद्रवियों ने फिर एक स्कूल को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही पीडीपी के एक नेता के वाहन को फूंक दिया। श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम, सोपोर सहित कई जगहों पर सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
जुमे की नमाज को देखते हुए श्रीनगर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। अन्य जिलों के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा तगड़ी रही। अलगाववादियों के जामा मस्जिद चलो आह्वान को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।
अनंतनाग जिले के डोरू में एक स्कूल को उपद्रवियों ने आग लगा दी। श्रीनगर के सौरा इलाके में रैली निकालने से रोकने पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। मध्य कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
इस दौरान हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम तथा सोपोर में सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। पुलवामा के पिरचू इलाके में सुरक्षा बलों पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के गुलशन चौक इलाके में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।