फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minor Boy Died in Reasi

Jammu News: पहाड़ी से गिरकर किशोर की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
Minor Boy Died in Reasi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जंगल में लकड़ियां लेने गए एक किशोर की मंगलवार को संदिग्ध हालात में पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में 18 वर्षीय एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
यह हादसा सोमवार दोपहर बाद पेश आया। बताया जा रहा है कि बड़ा नाड़ देवल डोगा के रहने वाले कुछ लड़के और लड़कियां जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान वहां पर लगभग सोलह वर्षीय आरिफ पुत्र बशीर अहमद निवासी बर्मीदार देवल की वापस आते हुए पहाड़ी से गिरकर मौत हो हुई। वहीं, अठारह वर्षीय फरीद अहमद पुत्र नजर अहमद निवासी बर्मीदार देवल भी गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आरिफ को मौके पर मृत पाया गया, वहीं फरीद गंभीर घायल हालत में मिला। फरीद को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed