{"_id":"5c6c2f95bdec22739950d0ea","slug":"mine-blast-in-balakote-sector-poonch-jammu-kashmir-porter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ बालाकोट में माइन ब्लास्ट में सेना का पोर्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ बालाकोट में माइन ब्लास्ट में सेना का पोर्टर घायल
Tue, 19 Feb 2019 10:02 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बारुदी सुरंग की चपेट में आ कर एक पोर्टर गंभीर घायल हो गया। सैन्य शिविर में प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी रैफर कर दिया गया है। घायल पोर्टर की पहचान रंजीत कुमार शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी पलमा (राजोरी) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बालाकोट सेक्टर में तैनात सेना की 44 आरआर की अग्रिम चौकी रानी पोस्ट पर सेना के साथ किसी काम से गया था। इस दौरान माइन ब्लास्ट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवानों ने तत्काल उसे शिविर में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सड़क मार्ग से सैन्य अस्पताल रैफर कर दिया।
उधर पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर के एलओसी स्थित नंब और कडाली गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसका भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने ताक पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने मंगलवार शाम पौने सात बजे नौशेरा के एलओसी स्थित नंब और कडाली में गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें छोटे-बडे़ हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।