{"_id":"5c2f19d4bdec225709210f3c","slug":"militants-shot-sarpanch-brother-in-tral-pulwama-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने सरपंच के भाई को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने सरपंच के भाई को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी
Fri, 04 Jan 2019 02:01 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे श्रीनगर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
त्राल इलाके के खासीपोरा गांव में शुक्रवार की सुबह आतंकी पहुंचे। उन्होंने सिमरजीत सिंह नामक व्यक्ति को लक्ष्य कर कई राउंड गोलियां चलाईं। पेट तथा सीने में गोली लगने से वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों के जाने के बाद उन्हें गंभीर हालत में श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताते हैं कि हाल में हुए पंचायत चुनाव में उसका भाई राजेंद्र सिंह सरपंच चुना गया है। चर्चा है कि आतंकियों ने मुखबिरी के शक में उसे गोली मारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
इससे पहले साल के पहले दिन एक जनवरी को आतंकियों ने पुलवामा में तीन हमले किए थे। इसमें हांजन गांव में गोली मारे जाने से एसपीओ समीर अहमद की मौत हो गई थी। नेकां नेता मोहम्मद अशरफ भट के घर और सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।