फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants attacked naka party at bypass handwara

हंदवाड़ाः सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने मार गिराया पाक आतंकी

Sun, 11 Nov 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 11 Nov 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Militants attacked naka party at bypass handwara
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में रविवार की शाम नाका पार्टी पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की शिनाख्त इश्त्यिक के रूप में हुई है जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


जिले के हंदवाड़ा बाईपास पर चट्टीपोरा में रविवार की शाम वाहन सवार आतंकियों को नाका पर रुकने को कहा गया। इस पर आतंकियों ने नाका पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी मार गिराया गया। शुरुआत में मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन देर शाम उसकी पहचान कर ली गई। हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि मौके से भाग निकले अन्य आतंकियों का सफाया किया जा सके। 
विज्ञापन


आतंकियों की मौजूदगी पर चलाया कासो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर उत्तरी तथा दक्षिणी कश्मीर में कासो चलाया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के वाडर बाला राजवार इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके साथ ही दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के डडसारा में सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। दोनों ही स्थानों पर आतंकियों का सुराग न लगने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed