{"_id":"5cb9fb73bdec22142544850d","slug":"militants-attack-army-petrol-party-in-north-kashmir-one-militant-killed-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर
Fri, 19 Apr 2019 10:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार की देर शाम आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल आपरेशन जारी है। एक अन्य आतंकी के घिरे होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
जिले के सोपोर इलाके के राफियाबाद के वाटरगाम में सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने देर शाम हमला किया। आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह पाकिस्तानी आतंकी था। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन