फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant group jaish e mohammad making module in several states of India

कश्मीर घाटी में नहीं मिल रहे आतंकी बनने वाले युवा तो जैश अन्य राज्यों में माड्यूल बनाने में जुटा

Sat, 23 Feb 2019 12:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 23 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
militant group jaish e mohammad making module in several states of India
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की भर्ती पर सख्ती और युवाओं के घटते रुझान के चलते अब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अन्य राज्यों में अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू की है। उत्तर प्रदेश के देवबंद में पकड़े गए आतंकी इसी माड्यूल का हिस्सा बताए जाते हैं। संगठन की ओर से अन्य राज्यों के युवाओं को झांसे में लाकर जेहादी मानसिकता भरने की साजिश के तहत ही कई युवाओं को कश्मीर से बाहर पढ़ने के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि घाटी के टेंपरामेंट में धीरे-धीरे काफी बदलाव आया है। अब युवा पत्थरबाजी तथा आतंकी गतिविधियों में कम रुचि लेने लगे हैं। इसका एक बड़ा कारण पिछले एक साल में आतंकी संगठनों को हुई भारी नुकसान की वजह से उत्पन्न डर भी है। साथ ही उन्हें अब लगने लगा है कि इस रास्ते से उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है। 
विज्ञापन


इसमें अभिभावकों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि अब सेना या अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती में हजारों की संख्या में युवा उमड़ते हैं। आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित दक्षिणी कश्मीर में महिलाएं भी पुलिस की भर्ती के लिए पिछले दिनों पहुंचीं थी। बारामुला में सेना की 161 टीए (जैकलाई) की भर्ती रैली में वीरवार को करीब 3000 युवा शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कश्मीर एसपी पाणि का कहना है कि युवाओं के आतंक से जुड़ने में कमी आई है। टाप कमांडरों के मारे जाने से स्थानीय युवाओं के बंदूक थामने की घटनाओं में पिछले तीन महीने में कमी आई है। बच्चों की घर वापसी में उनके परिवार वालों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

घाटी में पिछले साल से ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कई टॉप कमांडर ढेर किए गए। स्थानीय तथा पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से घबराकर आतंकी तंजीमों ने अपने आतंकियों को सुरक्षित ठिकाना तलाशने की हिदायत दी है। साथ ही आबादी वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है ताकि उनकी लोकेशन का सुरक्षाबलों को पता न लग सके। 

सेना की सख्ती के चलते अब युवाओं की भर्ती में कमी आई है। इन तंजीमों को नए लड़के नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से उसने अन्य राज्यों की ओर रुख किया है ताकि वहां के युवाओं को इस रास्ते पर धकेला जा सके। 

घाटी में 14 महीने में जैश के 70 आतंकी ढेर
घाटी में पिछले साल जैश के 58 आतंकी मारे गए थे। इस साल भी अब तक मारे गए 31 आतंकियों में से 12 जैश के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed