{"_id":"648d99a164453fd34b0769e0","slug":"mild-intensity-earthquake-hits-j-k-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: जम्मू-कश्मीर में हल्की तीव्रता का भूकंप, रामबन जिला था केंद्र, नुकसान का जुटाया जा रहा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: जम्मू-कश्मीर में हल्की तीव्रता का भूकंप, रामबन जिला था केंद्र, नुकसान का जुटाया जा रहा आंकड़ा
Sat, 17 Jun 2023 05:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:04 PM IST
सार
जम्मू संभाग में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे पहले भी चिनाब वैली में भूकंप आया था।
विज्ञापन
Earthquake in jammu kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार इसकी तीव्रता 3.0 की थी। इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 2.03 बजे आए भूकंप का केंद्र रामबन था।
विज्ञापन
भूकंप की गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थी। प्रशासन के मुताबिक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को नौ घंटे के भीतर प्रदेश में चार बार धरती में कंपन रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में आए भूकंप के झटकों से कई इमारतों में दरारें आ गईं। मलबा गिरने से पांच लोग घायल हो गए थे। इसमें 10वीं कक्षा की दो छात्राएं भी शामिल थी।
विज्ञापन