फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   metador service

यात्रियों की कमी से शहर में थमने लगे यात्री वाहनों के पहिए

विज्ञापन
metador service
जम्मू। प्रदेश में तीन महीने बाद शुरू हुई सार्वजनिक परिवहन सेवा पटरी पर उतरती नहीं दिख रही है। जम्मू शहर में 26 जून से शुरू हुई मेटाडोर सेवा पांच दिन में ठप पड़ने लगी है। यात्रियों की कमी के कारण शहर के सभी रूटों पर मेटाडोर सेवा लगभग बंद हो गई है। आलम यह है कि, मेटाडोर में पचास प्रतिशत यात्री भी सफर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद शहर में जब मेटाडोर सेवा शुरू हुई थी, तो लगा था कि इससे यात्रियों और आर्थिक तंगी से जूझ रहे मेटाडोर मालिकों को राहत की सांस मिलेगी, लेकिन मेटाडोर चलने के कुछ ही दिन बाद यह उम्मीद भी टूट गई। यात्री नहीं होने से मेटाडोर लगभग बंद होने लगी है। जम्मू संभाग मेटाडोर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दर्शन मेहरा ने कहा कि इसका मुख्य कारण यात्रियों की कमी है। आलम यह है कि मेटाडोर में पचास प्रतिशत लोग भी नहीं बैठ रहे हैं। शहर में जहां पर पहले एक मेटाडोर दिन में पांच फेरे लगाती थी, वहीं आज एक फेरा बड़ी मुश्किल से लग रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में बिना यात्रियों के मेटाडोर चलना नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए लग रहा है कि अगस्त से पहले तक इस स्थिति में सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन तक शहर के सभी रूटों पर मेटाडोर चलाई, लेकिन यात्रियों की कमी हर दिन की तरह बरकरार रही। मेटाडोर में पचास प्रतिशत यात्री भी पूरे नहीं हो पा रहे थे। एक मेटाडोर में पांच से सात लोग ही सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोगों की संख्या बढ़ेगी, मेटाडोर को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ी जिलों में दौड़ रही हैं मेटाडोर
डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ, राजौरी जैसे पहाड़ी जिलों में मेटाडोर चल रही हैं। इन जिलों में लोग मेटाडोर में सफर कर रहे हैं। ग्रामीण रूटों पर जाने वालों की अच्छी संख्या है। हालांकि, ग्रामीण रूट पर चलने वाले यात्री वाहन लोगों से अधिक किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed