फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Memorandum

डिग्री कॉलेज के छात्रों और एबीवीपी ने कॉलेज अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
Memorandum
रामबन। राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को कॉलेज अधिकारियों को छात्रों से संबंधित मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्र-छात्राओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने और परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की। उन्होंने कॉलेज के लिए मूलभूत सुविधाओं की मांग की, जो उनके अनुसार जिले के महाविद्यालयों में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) को लागू करने और जम्मू के विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने की भी मांग की।
विज्ञापन

छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज के छात्रों को फुटपाथ के अभाव में कॉलेज पहुंचने में कठिनाई आती है। इसलिए, करूल रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग से कॉलेज तक फुटपाथ बनाया जाए। साथ ही बस सेवा शुरू की जाए, ताकि दूरदराज क्षेत्रों के छात्र समय पर कॉलेज पहुंचें। कॉलेज में पानी, जमीन और लाइट की समस्याओं का भी समाधान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज में एनसीसी इकाई शुरू करने और छात्रावास बनाने की मांग की। कहा कि कॉलेज के ज्यादातर छात्र रामबन के दूरदराज क्षेत्रों के हैं, और आर्थिक रूप से अस्थिर हैं। वे आवास के लिए किराया नहीं दे सकते। उन्होंने कॉलेज के शौचालय की स्थिति सुधारने की भी मांग की। इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक तरुणदेव सिंह चिब, जिला संपर्क प्रमुख अरुण सिंह मन्हास, रविंदर, सुनील, रजनी और मनीषा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed