फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said, BJP snatched the symbol of Jammu and Kashmir, saffron flag will replace tricolor in the country

अनंतनाग में महबूबा: बीजेपी ने जम्मू कश्मीर का प्रतीक चिह्न छीना, देश में तिरंगे की जगह अब भगवा झंडा लेगा

Sat, 07 Jan 2023 05:23 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, अनंतनाग
एएनआई, अनंतनाग Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी ने हमारे झंडे को अलग कर दिया। आने वाले समय में जिस राष्ट्रीय ध्वज के लिए कई लोगों ने अपनी जान कुर्बान की है, उसकी जगह भगवा झंडा ले लेगा।

विज्ञापन
Mehbooba said, BJP snatched the symbol of Jammu and Kashmir, saffron flag will replace tricolor in the country
महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय - फोटो : instagram

विस्तार

 भाजपा ने देश के संविधान को नुकसान पहुंचाया है। यह आरोप दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की सातवीं बरसी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने लगाया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद कहते थे कि कोई देश चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो वह अपने लोगों से युद्ध में नहीं जीत सकता। अमेरिका और वियतनाम का युद्ध इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश को खाली करना पड़ा। भाजपा राष्ट्रीय ध्वज को भगवा झंडे में बदलने का काम कर रही है।
विज्ञापन


2019 में भाजपा ने संविधान से छेड़छाड़ कर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया। आने वाले समय में भाजपा संविधान को और नुकसान पहुंचा सकती है। तिरंगे के लिए देश के लोगों ने अपना खून बहाया है, लेकिन भाजपा इस झंडे को भगवा झंडे में बदलने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के संविधान को खत्म कर भाजपा ने भारतीय संविधान को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। भाजपा सरकार से पहले जब कही दंगे होते थे तो मीडिया जवाब मांगता था, लेकिन अब ऐसा होने पर मीडिया खुद डरा रहता है। प्रदेश में हर तरफ सेना ही नजर आती है। 

उन्होंने कहा पीडीपी का सेना से कोई विवाद नहीं है। वह अपना काम कर रही है, लेकिन अगर हालात में सुधार हुआ है तो सेना को वापस भेजना चाहिए। अफस्पा को हटाया जाना चाहिए, लेकिन भाजपा इससे एक दम उलट प्रदेश में सेना व सुरक्षाबलों की संख्या को बढ़ा रही है।

अगर मुफ्ती मोहम्मद सईद जिंदा होते तो उनका दिल टूटा गया होता। यह उनका भारत नहीं है। हमने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अब्दुल कलाम आजाद के भारत को अपनाया था। 

भाजपा संस्थाओं को पहुंचा रही नुकसान

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर संस्थाओं को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार लोगों को दबाने, कर्मचरियों को बर्खास्त करने और युवाओं को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। का आरोप भी लगाया। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा का भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भारत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed