{"_id":"579e16f74f1c1bdd762b8a3e","slug":"mehbooba-mufti-statement-on-kashmir-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: घरों से निकलने पर लड़कियों को स्कूटी के साथ जिंदा जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: घरों से निकलने पर लड़कियों को स्कूटी के साथ जिंदा जलाने की धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 01 Aug 2016 06:28 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कुछ ताकतों का जिक्र करते हुए कश्मीर के हालात सुनियोजित साजिश के तहत खराब करने का आरोप लगाया। महबूबा ने कहा नई पीढ़ी में हिंसा भड़काने का फितूर भरा जा रहा है।
गुरबत के शिकार परिवार का पेट पालने के लिए जब 70 साल का बुजुर्ग घर से रोजी रोटी की तलाश में निकल रहा है तो उसे 10 साल का लड़का थप्पड़ मार देता है। लड़कियों को घरों से निकलने पर स्कूटी के साथ जिंदा जलाने की धमकियां दी जा रहीं हैं।
तहजीब से कपड़े पहने लोगों को परेशान किया जा रहा है और समाज में सम्मान रखने वाले नागरिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह सब प्रदर्शन की आड़ में ऐसे लोग कर रहे हैं जो व्यवस्थित साजिश को अंजाम दे रहे हैं।

Trending Videos
पर्यटन और सामाजिक ढांचे को किया जा रहा तहस-नहस
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
महबूबा ने कहा घाटी में कई ताकतें माहौल खराब करने पर आमादा हैं। नई पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करने वालों को इस सब से क्या हासिल होगा यह समझ से परे है। महबूबा ने कहा कि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में कश्मीर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।
लेकिन, शिक्षा, पर्यटन और सामाजिक ढांचे को बुरी तरह से तहस नहस किया जा रहा है। कहा कि हमारे युवा केएएस की परीक्षा में नहीं बैठ पा रहे। प्रधानमंत्री स्पेशल स्कालरशिप स्कीम का लाभ नहीं ले पा रहे।
शिक्षा और प्रशिक्षण के संस्थान बंद पड़े हैं। पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। जब पूरी दुनिया हिंसा को खारिज कर चुकी है तब हिंसा को बढ़ावा देने वालों को युवा पीढ़ी का दर्द समझना होगा।