फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti sister Rubaiya Sayeed summoned by Special TADA Court Jammu who was kidnapped by Yasin Malik & other terrorists of JKLF in 1989

Yasin Malik Case: महबूबा मुफ्ती की बहन रूबैया सईद को समन जारी, जानें क्या है मामला

Fri, 27 May 2022 12:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 27 May 2022 12:08 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती की बहन रूबिया सईद को टाडा कोर्ट जम्मू ने गवाह के तौर पर समन जारी किया है। मामला तीस साल पहले रूबिया सईद के अपहरण का है। इस मामले में आतंकी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक समेत अन्य आरोपी हैं।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti sister Rubaiya Sayeed summoned by Special TADA Court Jammu who was kidnapped by Yasin Malik & other terrorists of JKLF in 1989
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी बेटी रूबिया सईद - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

देश के पूर्व गृह मंत्री दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी और महबूबा मुफ्ती की बहन रूबिया सईद को टाडा कोर्ट जम्मू ने गवाह के तौर पर समन जारी किया है। मामला तीस साल पहले रूबिया सईद के अपहरण का है। इस मामले में आतंकी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक समेत अन्य आरोपी हैं। टाडा कोर्ट जम्मू में इस मामले में अगली सुनवाई जुलाई में होनी है।
विज्ञापन


यासीन मलिक को 25 मई को एनआईए कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। यासीन मलिक पर रूबिया सईद के अपहरण समेत चार वायुसेना के अधिकारियों की हत्या का भी मामला दर्ज है। ऐसे में अब इन मामलों को लेकर भी यासीन मलिक पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

Mehbooba Mufti sister Rubaiya Sayeed summoned by Special TADA Court Jammu who was kidnapped by Yasin Malik & other terrorists of JKLF in 1989
यासीन मलिक - फोटो : अमर उजाला
आठ दिसंबर 1989 को देश के गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद का यासीन मलिक व अन्य आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बदले में विभिन्न जेलों में बंद पांच खूंखार आतंकियों को छोड़ना पड़ा था। इस घटना के लगभग डेढ़ महीने बाद 25 जनवरी 1990 को यासीन मलिक व जेकेएलएफ के अन्य आतंकियों ने श्रीनगर में वायुसेना के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चार की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए।
 
यासीन मलिक के खिलाफ कौन-कौन से केस हैं
  • 2017 में टेरर फंडिंग केस - (इसमें उम्रकैद की सजा मिली है।)
  • 1990 में रावलपोरा में चार वायु सेना के अधिकारियों की हत्या  
  • 1989 में देश के पूर्व गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद का अपहरण
  • 1989 में कश्मीरी पंडित न्यायाधीश न्यायमूर्ति नीलकंठ गंजू की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed