फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti says people have right to ask for prove of air strike

एयर स्ट्राइक के सुबूत मांगने वालों को देशद्रोही कहा जाना गलत, लोगों को सवाल करने का अधिकार: महबूबा

Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti says people have right to ask for prove of air strike
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर हुई एयर स्ट्राइक के सुबूत मांगने वालों को देशद्रोही कहे जाने को महबूबा मुफ्ती ने गलत बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में जब एयर स्ट्राइक के विवरण के बारे में भारत सरकार खुद भी स्पष्ट नहीं है तो देश के नागरिकों को इस पर सवाल करने का अधिकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी फायदे के लिए इसका लाभ लेना चाहते हैं।

रविवार को महबूबा ने ट्वीट में लिखा, जो लोग बालाकोट हमलों की सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें राष्ट्र विरोधी कहना चौंकाने वाला है। हालांकि विपक्षी दलों को हमले के मद्देनजर नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी और किसान संकट जैसे मुद्दों को छोड़कर पूरे चुनावी विमर्श को बदलने के झांसे में नहीं पड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को बालाकोट अभियान की विश्वसनीयता के बारे में सवाल पूछने का अधिकार है। विशेष रूप से तब, जब इसके विवरण के बारे में भारत सरकार अस्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम ने सवाल उठाने वालों पर साधा निशाना

रविवार को पटना में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले राजनेताओं पर निशाना साधा। कहा कि जब हमारे देश की सेना आतंक को कुचलने में जुटी है, ऐसे समय में देश के भीतर कुछ लोग ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे दुश्मनों के चेहरे खिल रहे हैं।

कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां ऐसी बात कह रही हैं, जिससे पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं। जब आतंक की फैक्ट्री के खिलाफ एक सुर में बात करने की जरूरत थी तो उस समय दिल्ली में 21 पार्टियां एनडीए के खिलाफ  निंदा प्रस्ताव लाई थीं। देश का कोई भी व्यक्ति उन्हें माफ  नहीं करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed